BBC दफ्तर में इनकम टैक्स का छापा के क्या मायने है?

बीबीसी के मुंबई दफ्तर में 14 फरवरी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा (IT Raids On BBC) पड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इसे विनाशकाले विपरीत बुद्धि कहा जबकि भाजपा ने BBC को दुनिया का सबसे भ्रष्ट कॉर्पोरेशन बताया। आइए समझते है इसके मायने।

BBC की विचारधारा एवं सरकार से गतिरोध

BBC समूह लंदन की बहुत पुरानी और दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित समाचार नेटवर्क है। दुनियाभर में इसकी शाखाएं है। BBC India भारत भी उन्ही में से एक है। BBC की विचारधारा वामपंथी और मध्यपंथी के मध्य मानी जाती है।

चूंकि भारत में 2014 से एक मध्य दक्षिणपंथी विचारधारा समर्थक पार्टी की सरकार है इसलिए दोनो के मध्य गतिरोध कई मौकों पर देखा जाता है। पूर्व में मुस्लिमों पर अत्याचार, कश्मीर पर दुष्प्रचार और आदिवासियों के दमन की गलत खबरें चलाने जैसे आरोप BBC पर लगते रहे है।

हालांकि ताजा घटनाक्रम में सरकार और BBC के बीच उस “डॉक्यूमेंट्री” को लेकर गतिरोध उत्पन्न हुआ जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में तथाकथित आपत्तिजनक और गलत छवि बनाने की कोशिश की गई है। यह छापा (IT Raids On BBC) इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

भारत के 15वें राष्ट्रपति : राष्ट्रपति चुनाव, indian president list trick

प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में भारत की रैंकिंग

भारत प्रेस फीडम इंडेक्स जो कि रिपोर्टर्स विथआउट बॉर्डर द्वारा जारी की जाती है। 180 देशों के सूची में 150वें और आस पास ही रैंक हासिल करती है। इस बीच सरकार द्वारा एक प्रतिष्ठित और अंतराष्ट्रीय समाचार समूह पर छापा और घटा सकता है।

हालांकि इनकम टैक्स छापा (IT Raids On BBC) किसी कंपनी का या व्यक्ति का मनोबल कम करने से अधिक कुछ नहीं होता। यदि BBC ने विधिवत और आयकर नियमतः कार्य किया है तो उसे जांच में हर संभव मदद करनी चाहिए।

सरकार की इस कार्रवाई का केवल इसलिए ही विरोध नहीं करना चाहिए कि दफ्तर में छापा (IT Raids On BBC) पड़ा है। बल्कि यह एक स्वस्थ संदेश भी है कि BBC जैसे बड़े समूह भी टैक्स नियमो से ऊपर नहीं है।

Please Share this

Related Posts

Artificial intelligence role in elections

चुनावों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका एवं सीमाएं

31 मार्च 2023 को अमेरिका की ग्रैंड ज्यूरी ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ (Artificial intelligence role in elections) आरोप तय कर दिए थे इसके बाद…

भारतीय संसद के बारे में ये तथ्य आप शायद ही जानते होंगे

भारतीय संसद में चोल काल के राजसत्ता के प्रतीक सेंगोल को स्थापित किया जाएगा। अधिकतम 1272 सदस्यों की बैठने की व्यवस्था, 30% तक बिजली की बचत, कांस्टीट्यूशनल…

डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती पर लोगों ने कह डाली ऐसी बात

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने आजीवन समाज के शोषित वंचित और पीड़ित वर्ग की आवाज उठाई उस वर्ग को बाबा भीमराव अंबेडकर ने संवैधानिक अधिकारों से सशक्त…

भारत में बाघों की संख्या कितनी है? जाने ख़ास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अप्रैल 2023 को पांचवी बाघ जनगणना जारी की जिसके अनुसार भारत में बाघों की संख्या बढ़कर अब 3167 हो गई है. जनगणना…

केंद्र शासित राज्यों को याद रखने की आसान ट्रिक कभी नही भूलेंगे

भारतीय संविधान के भाग 1 में भारत संघ के राज्य क्षेत्र को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। पहला राज्य क्षेत्र दूसरा केंद्र शासित प्रदेश और तीसरा…

संघीय व्यवस्था की विशेषताएं features of federal system

हालिया दिनों में ईडी CBI और इनकम टैक्स के छापों के बाद भूपेश सरकार ममता सरकार और केजरीवाल सरकार ने संघीय ढांचे पर हमले की बात करते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *