भारत के 15वें राष्ट्रपति : राष्ट्रपति चुनाव, indian president list trick

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी, 6वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवथा और दूसरी सबसे तेज गति से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। भारत में शासन संचालन की संसदीय व्यवस्था (Parliamentary System of democracy) को अपनाया गया है। जिसमे राष्ट्रपति राष्ट्र का औपचारिक या नाममात्र का प्रमुख होता है। भारत का राष्ट्रपति (president of India 2022) भारतीय एकता अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक होता है। इसलिए यह देश का सर्वोच्च महत्वपूर्ण पद माना गया है। indian president list trick

भारत के 15वें राष्ट्रपति : राष्ट्रपति चुनाव, indian president list trick

आइए इस आलेख में हम समझने की कोशिश करते है कि भारत के संवैधानिक स्थिति बारे में, राष्ट्रपति का निर्वाचन कैसे होता है? भारतीय राष्ट्रपति पद की प्रबल दावेदार और शुरुआत से वर्तमान तक के राष्ट्रपतियों की लिस्ट को याद रखने की ट्रिक और क्यों राष्ट्रपति (president of India 2022) का पद इतना महत्वपूर्ण पद है।

भारत का राष्ट्रपति (President Of India)

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 52 में यह लिखा गया “भारत का एक राष्ट्रपति होगा” भारतीय राष्ट्रपति सरकार का कार्यकारी मुखिया होता है, केंद्र की समस्त कार्यकारी शक्तियां भारत के राष्ट्रपति (President of India) में निहित होंगे और राष्ट्रपति के नाम से ही संपन्न किया जायेगा। वहीं संविधान का अनुच्छेद 74 यह कहता है कि भारत में एक मंत्रिपरिषद (council of ministers) होगी जिसके मुखिया प्रधानमंत्री होंगे जिनकी मदद और सलाह से राष्ट्रपति अपने कार्यों को संपन्न करेगा। इस तरह राष्ट्रपति की समस्त शक्तियां छीनकर अनुच्छेद 14 राष्ट्रपति को मात्र नाममात्र प्रमुख (Nominal Head) बना देता है। इनका कार्यकाल शपथ ग्रहण की तारीख से पांच वर्ष तक होता है। ये इतना सम्मानित पद है कि इन्हे हटाने के लिए महाभियोग (impeachment) की प्रक्रिया चलाई जाती है। जो कि एक आसान प्रक्रिया नही है। indian president list trick

किन परिस्थितियों में भारत का प्रधानमंत्री एक तानाशाह भी बन सकता है?

भारत के राष्ट्रपति कौन है ? who is the president of india

वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति महामहिम श्री रामनाथ कोविंद जी (भारत के 14वें राष्ट्रपति) है। रामनाथ कोविंद भारत के 14वेंराष्ट्रपति है। जिनका कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। एक रोचक तथ्य है कि भारत में पिछले 45 वर्षों से राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण 25 जुलाई को ही संपन्न की जाती है। क्या आप जानते है कि अमेरिकी राष्ट्रपति (American president) प्रत्येक सत्र में 20 जनवरी के दिन ही शपथ लेते है। भारत के 15वें राष्ट्रपति : राष्ट्रपति चुनाव, indian president list trick

भारत के राष्ट्रपतियों के बारें में ये बाते शायद ही जानते होंगे आप

भारतीय राष्ट्रपति चुनाव कौन कराता है ?

भारत में राष्ट्रपति चुनाव (new presidencial election of india 2022) की अधिसूचना भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) द्वारा जारी की जाती है। भारत में राष्ट्रपति का चुनाव (indian presidencial election) भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा संपन्न कराया जाता है। भारतीय निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त और शक्तिशाली संवैधानिक संस्थान है जिसका वर्णन संविधान के अनुच्छेद 324 में किया गया है। जिसका प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 55 में किया गया है।

भारतीय राष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया (indian presidencial election process)

भारतीय राष्ट्रपति चुनाव (presidencial election) प्रक्रिया आम चुनाव से भिन्न है क्योंकि इसमें जनता प्रत्यक्ष रूप से भागीदारी नहीं करती। भारतीय राष्ट्रपति चुनाव (presidencial election) अप्रत्यक्ष तरीक़े से होता है। इस चुनाव पद्धति को “एकल संक्रमणीय मत” (Single transferable vote system) कहते है। इस पद्धति को आमतौर पर तब उपयोग में लाया जाता है। जब बहुत सारे पदों को वरीयता क्रम में भरना होता है। लेकिन भारत में राष्ट्रपति जैसे देश के सर्वोच्च पद के लिए ये प्रक्रिया (Single transferable vote system) प्रासंगिक प्रतीत होती है। इस पद्धति से मत करने वाले मतदाता को एक बैलेट पेपर दिया जाता है। जिसमे सभी कैंडिडेट का नाम अंकित होता है। मतदाता को अपने पसंदीदा कैंडिडेट को वरीयता का क्रम देते हुए 1 फिर दूसरे पसंदीदा कैंडिडेट के लिए 2 फिर तीसरे के लिए 3 इसी क्रम में सभी को वोट दिया जाता है। हालांकि वरीयता क्रम में नाम अंकित करना अनिवार्य नहीं होता। मतदाता चाहे तो केवल 1 ही कैंडिडेट को वोट दे सकता है। भारत के 15वें राष्ट्रपति : राष्ट्रपति चुनाव, indian president list trick

आसान भाषा में समझिए भारत में राष्ट्रपति चुनाव का गणित

राष्ट्रपति चुनाव में वोटों की गिनती कैसे होती है?

वोटों की गिनती के समय वरीयता क्रम 1 की गिनती पहले की जाती है, यदि 50% अधिक मत हासिल कर लिया जाता है तो उसे विजेता घोषित कर दिया जाता है अन्यथा वरीयता 2 को प्राप्त मतों की गिनती की जाती है। पहले उस कैंडिडेट को रेस से बाहर किया जाता है, जिसे पहली गिनती में सबसे कम वोट मिले। लेकिन उसको मिले वोटों में से यह देखा जाता है कि उनकी दूसरी पसंद के कितने वोट किस उम्मीदवार को मिले हैं। फिर सिर्फ दूसरी पसंद के ये वोट बचे हुए उम्मीदवारों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। यदि ये वोट मिल जाने से किसी उम्मीदवार के कुल वोट तय संख्या तक पहुंच गए तो वह उम्मीदवार विजयी माना जाएगा। इस प्रकार की एक जटिल प्रक्रिया के तहत भारतीय राष्ट्रपति चुनाव (indian presidencial election) संपन्न होता है।

राष्ट्रपति चुनाव में कौन मत दे सकता है?

राष्ट्रपति चुनाव (indian presidencial election) में भारत के सभी संसद सदस्य (राज्यसभा और लोकसभा), राज्य विधानपरिषद के निर्वाचित प्रतिनिधि, और केंद्रशासित प्रदेश जहां विधानसभा मौजूद है के सदस्य मत दे सकते है। गौरतलब है कि राज्य विधानसभा और लोकसभा के मनोनित सदस्य राष्ट्रपति चुनाव (Presidencial Election) में भाग नही ले सकते।

भारत के 15वें राष्ट्रपति

भारत के 15वें राष्ट्रपति (15th President of India) के निर्वाचन के लिए भारतीय राष्ट्रपति चुनाव 2022 (indian presidencial election) की गहमागहमी भारत में शुरू हो चुकी है। भारत के 14वें राष्ट्रपति का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने के लिए द्रौपदी मुर्मू (draupadi murmu) का नाम सबसे आगे है। जो कि एनडीए (भारतीय जनतांत्रिक गठबंधन) की ओर से नामित की गई है। वहीं यशवंत सिन्हा (yashwant sinha) का नाम विपक्षी दलों द्वारा तय किया गया है।

भारत के 15वें राष्ट्रपति : राष्ट्रपति चुनाव, indian president list trick

द्रौपदी मुर्मू (draupadi murmu)

द्रौपदी मुर्मू (draupadi murmu) मूलतः उड़ीसा से संबध रखती है। जो पूर्व में विधायक और झारखंड राज्य की राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर कार्य कर चुकी है। द्रौपदी मुर्मू (draupadi murmu) व्यक्तिगत तौर पे वे एक शिक्षित, अनुशासित और विवादों से दूर रहने वाली नेत्री है। वें आदिवासी समुदाय से आती है। तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की एक मुख्य स्वयं सेवक है।

वर्तमान भारतीय विदेश नीति की दशा एवं दिशा

यशवंत सिन्हा (yashwant sinha)

यशवंत सिन्हा (yashwant sinha) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व में एक कद्दावर नेता रहे है। ये मूलतः बिहार राज्य से संबंध रखते है। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद वृद्ध नेतृत्व की अनदेखी का आरोप लगाकर मोदी सरकार के विरुद्ध बागी तेवर अपना लिए। वर्तमान यशवंत सिन्हा (yashwant sinha) तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेता है। यह रोचक है कि उनके पुत्र यशवंत सिन्हा भारतीय जनता पार्टी में कार्यरत है।

Indian president list trick

(भारतीय राष्ट्रपतियों के लिस्ट को याद करने की ट्रिक)

भारत के राष्ट्रपति के पद पर एक से बढ़कर एक महान विभूतियां सुशोभित हो चुके है। जिसमे वकील, शिक्षाविद, जज, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक भी शामिल है। इन्हे याद करने में होने वाली दिक्कत को ध्यान में रखते हुए ही विद्यार्थियों के लिए एक सरल ट्रिक (Indian president list trick) का निर्माण किया गया है। 1950 से लेकर वर्तमान तक के राष्ट्रपतियों को एक सरल दोहे के माध्यम से याद किया जा सकता है जो कि निम्न है। इस ट्रिक (Indian president list trick) को बनाने से पूर्व यह मानकर चला गया है कि आपको पूर्व के दो प्रेसिडेंट के नाम याद होंगे। Indian president list trick

Indian president list trick

प्रसाद कृष्ण की गिरी जाकी ली जैनी,

निज राम शंकर नारायण कृपा पावै तैनी.

1. प्रसाद- Dr Rajendra Prasad

2. कृष्ण- Dr Radha Krishnan

3. गिरी- V.V Giri

4. जाकी- Jakir Hussain

5. ली- Fakhruddin Ali Ahmed

6. जै- Dr B.D. jatti

7. नी- Neelam Sanjeev Reddy

8. ज- Jail Singh

9. राम- Ramashankar venkatraman

10. शंकर- Shankar Dayal Sharma

11. नारायण- K R Narayanan

12. कृ- Dr APJ Abdul Kalam

13. पा- Pratibha Devi Singh Patil

14. प्रणब मुखर्जी

15. रामनाथ कोविंद (नाम के क्रम में यद्यपि 15वें है लेकिन कार्यकाल के हिसाब से 14वें राष्ट्रपति है। यदि एक मुख्य कार्यवाहक राष्ट्रपति श्री मोहम्मद हिदायतुल्ला का नाम भी क्रम में गिना जाए तो ये 16वें होंगे )

पंडित जवाहर लाल नेहरू का भारतीय विदेश नीति पर प्रभाव

भारत के 15वें राष्ट्रपति : राष्ट्रपति चुनाव, indian president list trick कार्यकाल मतदान पद्धति पर चर्चा के इस अंक में बस इतना ही अगले आलेख में और कुछ बेहद रोचक तथ्य, विचार और जानकारियां पाने के लिए हमारे वेबसाइट से जुड़े रहे।

Please Share this

Related Posts

Artificial intelligence role in elections

चुनावों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका एवं सीमाएं

31 मार्च 2023 को अमेरिका की ग्रैंड ज्यूरी ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ (Artificial intelligence role in elections) आरोप तय कर दिए थे इसके बाद…

भारतीय संसद के बारे में ये तथ्य आप शायद ही जानते होंगे

भारतीय संसद में चोल काल के राजसत्ता के प्रतीक सेंगोल को स्थापित किया जाएगा। अधिकतम 1272 सदस्यों की बैठने की व्यवस्था, 30% तक बिजली की बचत, कांस्टीट्यूशनल…

कैस्पियन सागर से लगे देशों को याद करने की Trick

कैस्पियन सागर पृथ्वी पर मौजूद सबसे बड़ी झील या जल निकाय है। यह सागर एशिया और यूरोप महाद्वीप के सीमा पर मौजूद है इसके तट में पांच…

डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती पर लोगों ने कह डाली ऐसी बात

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने आजीवन समाज के शोषित वंचित और पीड़ित वर्ग की आवाज उठाई उस वर्ग को बाबा भीमराव अंबेडकर ने संवैधानिक अधिकारों से सशक्त…

केंद्र शासित राज्यों को याद रखने की आसान ट्रिक कभी नही भूलेंगे

भारतीय संविधान के भाग 1 में भारत संघ के राज्य क्षेत्र को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। पहला राज्य क्षेत्र दूसरा केंद्र शासित प्रदेश और तीसरा…

संघीय व्यवस्था की विशेषताएं features of federal system

हालिया दिनों में ईडी CBI और इनकम टैक्स के छापों के बाद भूपेश सरकार ममता सरकार और केजरीवाल सरकार ने संघीय ढांचे पर हमले की बात करते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *