भारत से निर्यात की जाने वाली कृषि फसलें?

भारतीय कृषि का पूरी दुनिया में विशिष्ट स्थान है। भारत के पास दुनिया का महज 2.4% हिस्सा भूमि है। लेकिन यहां के मेहनतकश किसान इतनी ही जमीन में पूरी दुनिया का लगभग 20% खाद्यान्न का उत्पादन कर देते है। कृषि उत्पादों के मामले में भारत पूरी दुनिया में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है।
भारतीय से निर्यात की जाने वाली कृषि फसलें?

भारतीय कृषि का महत्व?

भारत के 51% भूमि पर खेती की जाती है। यह भारत के GDP में 17-18% का योगदान करती है। जबकि सर्वाधिक रोजगार उपलब्ध कराने वाले क्षेत्रों के मामले में यह क्षेत्र पहले स्थान पर आता है। कई उत्पादों का निर्यात करके विदेशी मुद्रा भी आकर्षित करती है जबकि विनिर्मित वस्तुओं का सबसे ज्यादा मांग करके यह भारतीय अर्थव्यवथा को गति भी देती है। यह तथ्य है कि जिस वर्ष भी भारत में अकाल पड़ता है, भारत की अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा जाती है।

किन कृषि उत्पादों का भारत शीर्ष उत्पादक है?

भारत कई उत्पादों के उत्पादन के मामले में पूरी दुनिया में प्रथम स्थान पर है जैसे दलहन, जूट और दूध। वहीं कई उत्पादों के मामले में द्वितीय स्थान पर है जैसे चावल, गेंहू, गन्ना, कपास, मूंगफली, फल और सब्जियां। जबकि मसाले, कुक्कुट पालन, मत्स्य पालन और पशुपालन के मामले में पूरी दुनिया में तीसरे स्थान पर है।

भारत से निर्यात होने वाले मुख्य कृषि उत्पाद?

भारत अपने कृषि उत्पादों से स्वयं का पेट भरने के साथ-साथ  दुनिया के कई देशों में खाद्यान्न का निर्यात करके दुनिया का पेट भी पालता है, भारत कौन-कौन सी प्रमुख खाद्य फसलों का निर्यात करता है आइए देखते है.

भारत यूरोपीय देशों को कौन से खाद्य फसल निर्यात करता है?

भारत से निर्यात की जाने वाली मुख्य कृषि फसलें –
  • चावल (21.1%)
  • समुद्री उत्पाद (14.3%)
  • मसाले (9.5%)
  • भैंस का मांस (7.6%)
  • चीनी (6.7%)
  • प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ (4.7%)
  • कच्चा कपास (4.5%)
  • तिलहन फसलें (3.8%)
  • फल और सब्जियां (3.5%)
  • चाय और कॉफी (3.5%)

भारत में आयात किए जाने वाले मुख्य कृषि फसलें?

भारतीय जलवायु और मृदा कई फसलों के पर्याप्त उत्पादन के लिए अनुकूल नहीं है। इसीलिए भारत को कई फसलों का भरी मात्रा में आयात भी करना पड़ता है। जैसे खाने का तेल, भारत के कुल आयात में खाद्य तेलों का हिस्सा 54% है। अर्थात कृषि आयातों में आधे से अधिक हिस्सा खाद्य तेलों का ही है। इसके अलावा भारत दुनिया के 17% दालों का भी आयात करता है, वही ताजे फल, मसाले और काजू का भी भारत बड़ी मात्रा में आयात करता है।
उपर्युक्त तथ्यों से स्पष्ट है कि भारतीय कृषि का न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक विशिष्ट स्थान है।

Please Share this

Related Posts

भारतीय अर्थव्यवस्था की समस्या और समाधान

भारत समेत दुनिया भर की छोटी बड़ी सभी अर्थव्यवस्था आज संकट के दौर से गुजर रही है। इसमें से कुछ संकट परंपरागत है तो कुछ नए प्रकार…

भारत की जनसंख्या 2022 चुनौती या ताकत ?

भारत की जनसंख्या 2022 चुनौती या ताकत विश्व जनसँख्या दिवस के अवसर पर यानी 11 जुलाई को यूनाइटेड नेशंस वर्ल्ड पापुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स (डब्लूपीपी) 2022 में कई चौकाने…

2000 rs ke note

क्यों गायब हो रहे 2000 के नोट ?

क्यों गायब हो रहे 2000 के नोट ? 2000 के नोट भारत में बड़े नोटों को जारी करने का एक नवीनतम प्रयोग था, जो कि जिसे  नवंबर…

भारत में कोयला संकट : कारण, प्रभाव और समाधान

भारत दशक के सबसे बड़े कोयले के संकट से गुजर रहा है।  उत्तर भारतीय राज्यों में 6 से लेकर 12 घंटे तक की बिजली कटौती ने लोगों…

PM किसान सम्मान निधि योजना क्या है? PM Kisan योजना की पूरी जानकारी

PM किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) को लेकर किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। यह खबर दिल्ली से कृषि और किसान कल्याण…

Petrol-diesel price: 25 रुपए तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल और डीजल?

बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों (petrol-diesel price) ने लोगों के जेब पर आग लगा दी है। महज एक महीने में ही देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल दाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *