अफ़गानिस्तान की सीमा से लगे देशों को याद रखने की ट्रिक

अफ़गानिस्तान की सीमा से लगे देशों को याद रखने की ट्रिक (short trick to remind afganistan neighbours countries): अफ़गानिस्तान को दुनिया का सबसे अशांत देश कहा जाता है। विश्व शांति सूचकांक में अफगानिस्तान, सूडान और यमन जैसे देशों के साथ सबसे निचले पायदान में रहता है। इसीलिए संघ लोकसेवा आयोग, राज्य लोकसेवा आयोग के साथ देश के लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अफगानिस्तान की सीमा से लगे देशों के बारे में प्रश्न पूछे जाते है।

अफ़गानिस्तान की सीमा से लगे देशों को याद रखने की ट्रिक!

अफ़गानिस्तान से अमेरिका के वापस जाने और तालिबान के सत्ता में आने के बाद से यह करीब हर परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विषय बन गया है। अफगानिस्तान भारत का पड़ोसी राज्य भी है, यहां होने वाली हर एक हलचल भारत के लिए प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से अहम होता है, यही कारण था UPSC prelims 2022 में भी अफगानिस्तान की सीमा से लगे देशों के बारे में प्रश्न पूछा गया था। अफ़गानिस्तान की सीमा से लगे देशों को याद रखने की ट्रिक याद न रहने पर प्रतियोगियों को इस प्रश्न को हल करने में काफी दिक्कत हो सकती थी।

 

अफ़गानिस्तान की सीमा से लगे देशों को याद रखने की ट्रिक “चाइना पुट्टी” (China PUTTII) है। यह अंग्रेजी का एक एक्रोनिम जैसे लगता है। जिसे विस्तार से देखने पर बहुत ही आसान हो जाता है।

 

China PUTTII

 

China-चीन

 

P-पाकिस्तान

 

U-उज़्बेकिस्तान

 

T-तुर्कमेनिस्तान

 

T-तजाकिस्तान

 

I-ईरान

 

I-इंडिया (भारत)

 

यहां ध्यान देने योग्य तथ्य यह है कि भारत अफगानिस्तान का एक पड़ोसी है, और भारत की उत्तरी सीमा 106 (66 mile) किलोमीटर की साझा रूप से अफगानिस्तान से जुड़ी हुई है। इसे डूरंड लाइन के नाम से जाना जाता है। जो कि पाक अधिकृत कश्मीर में मौजूद है। हालांकि दुनिया के कई विवादित नक्से भारत और अफगानिस्तान के मध्य कोई साझा सीमा नहीं दिखाते जो कि भारत सरकार कभी स्वीकार नहीं करती इसी लिए अफ़गानिस्तान की सीमा से लगे देशों को याद रखने की ट्रिक याद करते समय इंडिया का नाम न भूले।

 

इसे भी पढ़ें: अंटार्टिका संधि क्या है?

 

अफगानिस्तान से संबंधित कौन सा प्रश्न UPSC prelims 2022 में पूछा गया था?

 

अफ़गानिस्तान की सीमा से लगे देशों को याद रखने की ट्रिक यदि आपको याद हो गई होगी तो UPSC prelims 2022 में पूछे गए इस आसान से प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास कीजिए।

 

प्रश्न: निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए

 

1. अजरबैजान

2. किर्गिस्तान

3. तजाकिस्तान

4. तुर्कमेनिस्तान

5. उज़्बेकिस्तान

 

उपरोक्त में से कौन अफगानिस्तान के साथ सीमा साझा करता है?

 

A. केवल 1,2 और 5

B. केवल 1,2,3 और 4

C. केवल 3,4 और 5

D. 1,2,3,4 और 5

 

इस प्रश्न का उत्तर C होगा क्योंकि अफ़गानिस्तान की सीमा से लगे देशों को याद रखने की ट्रिक में इनका नाम नही आता। इस प्रकार के प्रश्न आने वाले समय में कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने की संभावना है। इसलिए भविष्य के लिए यह ट्रिक सभी प्रतियोगियों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण हो जाता है।

 

प्रतियोगी परीक्षाओं में अफगानिस्तान से सम्बंधित पूछे जाने वाले कुछ अन्य प्रश्न:

 

1. भारत – अफगानिस्तान के मध्य कौन सी सीमा रेखा मौजूद है?

उत्तर – डूरंड लाइन, इसे अंग्रेजों द्वारा सन 1893 में रूस और ब्रिटेन के साम्राज्य के बीच बढ़ते तनाव को कम करने और अफगानिस्तान को एक बफर राज्य के रूप में स्थापित करने लिए खींचा गया था।

 

2. भारत – अफगानिस्तान सीमा की लंबाई कितनी है?

उत्तर – 106 किलोमीटर (66 mile), भारत की उत्तरी सीमा जो कि पाकिस्तान अधिगृहित कश्मीर का हिस्सा है के तहत आता है।

 

3. अफगानिस्तान की मुद्रा क्या है?

उत्तर – अफगान रुपया

 

4. अफगानिस्तान की संसद का क्या नाम है?

उत्तर – नेशनल असेंबली ( 15 अगस्त 2021 से विघटित) तालिबान का सत्ता पर बलपूर्वक कब्जा कर लेने के बाद से राजधानी काबुल और देश का नियंत्रण दोनो तालिबान के हाथों में है।

 

5. भारत अफगानिस्तान से कब विभाजित हुआ?

उत्तर – 1893 डूरंड रेखा के निर्माण के साथ, इससे पूर्व तक पूर्वी पाकिस्तान अफगानिस्तान का हिस्सा था।

 

6. अफगानिस्तान में भारत द्वारा किस प्रसिद्ध डैम का निर्माण किया गया है?

उत्तर – सलमा डैम, यह अफगानिस्तान की एक महत्वपूर्ण बहुउद्देशीय परियोजना है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी द्वारा 2016 में किया गया था। सलमा डैम अफगानिस्तान के हरि रूद नदी पर मौजूद है। यह अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में बनाया गया है।

 

7. अफगानिस्तान के किस राजमार्ग का निर्माण भारत ने किया है?

उत्तर – जरांज-देलाराम राष्ट्रीय राजमार्ग, भारत द्वारा अफगानिस्तान की इस प्रमुख राजमार्ग का निर्माण किया गया है। इसे रूट 606 नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण ईरानी सीमा से सटकर और अफगानिस्तान की प्रमुख शहरों को जोड़ते हुए किया गया है। इसकी लंबाई 218 किलोमीटर है। रणनीतिक रूप से यह अफगानिस्तान का एक महत्वपूर्ण राजमार्ग है।

 

8. अफगानिस्तान तक आसान पहुंच के लिए भारत द्वारा किस बंदरगाह का निर्माण किया जा रहा है?

उत्तर – चाबहार बंदरगाह, भारत द्वारा अफगानिस्तान में बिना पाकिस्तान की भूमि का उपयोग किए आसान पहुंच के लिए चाबहार बंदरगाह का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण हेतु 2016 में समझौता किया गया था। 85 मिलियन डॉलर का निवेश करके इस बंदरगाह को बनाया जा रहा है, इसके अतिरिक्त 150 मिलियन डॉलर का खर्च और अनुमानित है।

ऐसी कल्पना की गई थी कि अफगानिस्तान के रास्ते भारत मध्य एशिया में प्रवेश करेगा लेकिन अफगानिस्तान में तालिबानी सत्ता के बाद यह निवेश खतरे में पड़ता दिख रहा है।

 

9. अफगानिस्तान की अर्थव्यस्था का मुख्य आधार क्या है?

उत्तर – अफीम, अफगानिस्तान दुनिया के सबसे बड़े अफीम उत्पादक देशों में से एक है। नशीले और मादक पौधों के उत्पादन में दुनिया में अफगानिस्तान का प्रमुख स्थान है। ज्ञात हो कि भारत समेत दुनिया के कई देश में अफगानिस्तान से आने वाले नशीले पदार्थो की तस्करी से परेशान रहते है।

 

10. अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता के लिए कौन सा सम्मेलन आयोजित किया जाता है?

उत्तर – हार्ट ऑफ़ एशिया सम्मेलन, इसे इस्तांबुल प्रोसेस नाम से भी जाना जाता है। भारत समेत करीब 11 देश इस उद्देश्य से की अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता आ सके 2011 में इस सम्मेलन की शुरुआत की 2021 में इसका 9वां सम्मेलन तजाकिस्तान के दुशांबे में संपन्न हुआ।

 

अफ़गानिस्तान की सीमा से लगे देशों को याद रखने की ट्रिक और अफगानिस्तान के संबंध में पूछे गए प्रश्नों का संकलन यदि आपको पसंद आया हो तो अन्य लोगो से साझा करें, और अपने राय हमें कमेंट बॉक्स में लिखे।

Please Share this

Related Posts

कैस्पियन सागर से लगे देशों को याद करने की Trick

कैस्पियन सागर पृथ्वी पर मौजूद सबसे बड़ी झील या जल निकाय है। यह सागर एशिया और यूरोप महाद्वीप के सीमा पर मौजूद है इसके तट में पांच…

पांच ग्रेट झीलों को याद करने की ट्रिक Trick To Remember Five Great Lakes

सुपीरियर, हुरोन, मिशीगन, ओंटारियो और इरी दुनिया की पांच बड़ी मीठे पानी की झील है। इन झीलों को “फाइव ग्रेट लेक्स” (Five great lakes trick) के नाम…

सर्वाधिक बाघ आबादी वाले राज्यों को याद करने की ट्रिक

ऐतिहासिक रूप से भारत बाघों की राजधानी रही है। यहां हमेशा से ही पूरी दुनिया की तीन चौथाई बाघ की आबादी निवास करती है। बाघ और वनों…

भारत में बाघों की संख्या कितनी है? जाने ख़ास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अप्रैल 2023 को पांचवी बाघ जनगणना जारी की जिसके अनुसार भारत में बाघों की संख्या बढ़कर अब 3167 हो गई है. जनगणना…

List and tricks of the 5 largest countries in the world क्षेत्रफल के अनुसार विश्व के 7 सबसे बड़े देशों की सूची व ट्रिक

क्षेत्रफल के अनुसार विश्व के 7 सबसे बड़े देशों की सूची व ट्रिक

क्षेत्रफल के अनुसार विश्व के 7 सबसे बड़े देशों की सूची व ट्रिक: बचपन में आपने पढ़े ही होंगे कि पृथ्वी के कुल 29% भाग पर स्थल…

विधान परिषद वाले राज्य Trick

विधान परिषद वाले राज्य Trick विधान परिषद वाले राज्य Trick इस आर्टिकल में बेहद ही आसान तरीके से बताया गया है। इस ट्रिक की खासियत यह है…

This Post Has One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *