भारतीय कृषि का पूरी दुनिया में विशिष्ट स्थान है। भारत के पास दुनिया का महज 2.4% हिस्सा भूमि है। लेकिन यहां के मेहनतकश किसान इतनी ही जमीन में पूरी दुनिया का लगभग 20% खाद्यान्न का उत्पादन कर देते है। कृषि उत्पादों के मामले में भारत पूरी दुनिया में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है।
भारतीय कृषि का महत्व?
भारत के 51% भूमि पर खेती की जाती है। यह भारत के GDP में 17-18% का योगदान करती है। जबकि सर्वाधिक रोजगार उपलब्ध कराने वाले क्षेत्रों के मामले में यह क्षेत्र पहले स्थान पर आता है। कई उत्पादों का निर्यात करके विदेशी मुद्रा भी आकर्षित करती है जबकि विनिर्मित वस्तुओं का सबसे ज्यादा मांग करके यह भारतीय अर्थव्यवथा को गति भी देती है। यह तथ्य है कि जिस वर्ष भी भारत में अकाल पड़ता है, भारत की अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा जाती है।
किन कृषि उत्पादों का भारत शीर्ष उत्पादक है?
भारत कई उत्पादों के उत्पादन के मामले में पूरी दुनिया में प्रथम स्थान पर है जैसे दलहन, जूट और दूध। वहीं कई उत्पादों के मामले में द्वितीय स्थान पर है जैसे चावल, गेंहू, गन्ना, कपास, मूंगफली, फल और सब्जियां। जबकि मसाले, कुक्कुट पालन, मत्स्य पालन और पशुपालन के मामले में पूरी दुनिया में तीसरे स्थान पर है।
भारत से निर्यात होने वाले मुख्य कृषि उत्पाद?
भारत अपने कृषि उत्पादों से स्वयं का पेट भरने के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में खाद्यान्न का निर्यात करके दुनिया का पेट भी पालता है, भारत कौन-कौन सी प्रमुख खाद्य फसलों का निर्यात करता है आइए देखते है.
भारत यूरोपीय देशों को कौन से खाद्य फसल निर्यात करता है?
भारत से निर्यात की जाने वाली मुख्य कृषि फसलें –
- चावल (21.1%)
- समुद्री उत्पाद (14.3%)
- मसाले (9.5%)
- भैंस का मांस (7.6%)
- चीनी (6.7%)
- प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ (4.7%)
- कच्चा कपास (4.5%)
- तिलहन फसलें (3.8%)
- फल और सब्जियां (3.5%)
- चाय और कॉफी (3.5%)
भारत में आयात किए जाने वाले मुख्य कृषि फसलें?
भारतीय जलवायु और मृदा कई फसलों के पर्याप्त उत्पादन के लिए अनुकूल नहीं है। इसीलिए भारत को कई फसलों का भरी मात्रा में आयात भी करना पड़ता है। जैसे खाने का तेल, भारत के कुल आयात में खाद्य तेलों का हिस्सा 54% है। अर्थात कृषि आयातों में आधे से अधिक हिस्सा खाद्य तेलों का ही है। इसके अलावा भारत दुनिया के 17% दालों का भी आयात करता है, वही ताजे फल, मसाले और काजू का भी भारत बड़ी मात्रा में आयात करता है।
उपर्युक्त तथ्यों से स्पष्ट है कि भारतीय कृषि का न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक विशिष्ट स्थान है।
Total Views: 440
order generic levofloxacin 250mg – buy avodart online order ranitidine