कैस्पियन सागर पृथ्वी पर मौजूद सबसे बड़ी झील या जल निकाय है। यह सागर एशिया और यूरोप महाद्वीप के सीमा पर मौजूद है इसके तट में पांच देश मौजूद है रूस, ईरान, अज़रबैजान, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान। कैस्पियन सागर (Caspian sea countries trick) पर प्राकृतिक संसाधनों की भरपूर मात्रा है। जिसके सहज बटवारे के तेहरान कन्वेंशन फ्रेमवर्क पर 2003 को हस्ताक्षर किए गए।
कैस्पियन सागर से लगे देशों को याद करने की Trick इसलिए जानना जरूरी है क्योंकि यह देश भू सामरिक रूप से अत्यधिक महत्वपूर्ण लोकेशन पर मौजूद है और चर्चा में भी बने रहते है। यूपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में इस सागर से लगे देश के बारे में प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं इसके तट पर मौजूद देशों के बारे (Caspian sea countries trick) में जानेंगे लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं कैस्पियन सागर के बारे में कुछ रोचक तथ्य।
वे रियासत जो मुश्किल से भारत में जुड़े ट्रिक Trick
- कैस्पियन सागर एशिया और यूरोप के जोड़ पर मौजूद है। जिसके एक और यानी पश्चिम में काकेशस पर्वत है जबकि दूसरी ओर पूर्व में मध्य एशिया का स्टैपी मैदान है।
- बाकू अजरबैजान की राजधानी एकमात्र राजधानी शहर है जो कैस्पियन सागर के तट पर मौजूद है।
- कैस्पियन सागर की अधिकतम लंबाई 1080 किलोमीटर जबकि किनारे की लंबाई 7000 किलोमीटर है
- यह दुनिया की सबसे बड़ी झील है क्योंकि पूरी दुनिया का 40 से 45% जल इसी झील में पाया जाता है।
- वोल्गा, युराल, कुरा और तेरेक प्राथमिक नदियां है जो कैस्पियन सागर में मिलती है।
- कैस्पियन सागर की औसत गहराई 211 मीटर है। नदियों द्वारा लाए गए गादों से सदी दर सदी उथली होती जायेगी।
- इसके बड़े आकार के कारण इसे कैस्पियन सागर नाम से पुकारा जाता है।
तरीक (TARIK) कैस्पियन सागर से लगे देशों को याद करने की बेहद आसान ट्रिक है।
T तुर्कमेनिस्तान
A अजरबैजान
R रूस
I ईरान
K कजाकिस्तान
जबकि घड़ी की कांटे की दिशा में किनारे पर आगे बढ़ने पर मिलने वाले देशों के नाम को याद करने के लिए आप IARKaT (इयारकत) Trick याद रख सकते है। परीक्षा खासकर यूपीएससी और राज्य PSC के लिए दूसरी वाली ट्रिक पहली ट्रिक (Caspian sea countries trick) की तुलना में अधिक कारगर है।
काला सागर से लगे देशों को याद रखने की शॉर्ट ट्रिक
valtrex 500mg us – brand valtrex 1000mg buy forcan generic