Captions Archives - NITIN BHARAT https://nitinbharat.com/category/captions/ India's Fastest Growing Educational Website Wed, 03 Jan 2024 11:29:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.4.3 210562443 Ram Mandir Ayodhya विशेष लेख, राम के जीवन से मिलने वाली शिक्षा https://nitinbharat.com/ram-mandir-ayodhya-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%b7-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%96-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87/ https://nitinbharat.com/ram-mandir-ayodhya-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%b7-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%96-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87/#respond Wed, 03 Jan 2024 11:29:16 +0000 https://nitinbharat.com/?p=735 “श्री राम पर लिखूं मेरी हिम्मत नही है कुछ, तुलसी ने वाल्मीकि ने छोड़ा नही कुछ..!” शम्सी मिनाई ने यह लिखते हुए जो सोचा होगा, वही आज...

The post Ram Mandir Ayodhya विशेष लेख, राम के जीवन से मिलने वाली शिक्षा appeared first on NITIN BHARAT.

]]>
“श्री राम पर लिखूं मेरी हिम्मत नही है कुछ,

तुलसी ने वाल्मीकि ने छोड़ा नही कुछ..!”

शम्सी मिनाई ने यह लिखते हुए जो सोचा होगा, वही आज हम बोलते हुए भी महसूस कर रहे है।

नमस्कार! मैं हूं नितिन भारत

प्रभु श्री राम पर आखिर क्या बोलें? दो अक्षर का राम नाम अपने आप में पूर्ण है। राम मानवता की सबसे बड़ी मूरत है। उनका जीवन दया, करुणा, उदारता, सहनशीलता का सुंदर संदेश देती है। वहीं उनका चरित्र प्रेम, अनुराग, राजधर्म और मर्यादा की मिशाल है जो युगों युगांतर तक उन्हे मर्यादा पुरुषोत्तम का दर्जा देती है।

अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होने वाला है। इस खास अवसर हमारे आज के एपिसोड में हम जानेंगे प्रभु श्री राम के जीवन के वो संदेश जो मानवता को एक नई दिशा दे सकते है।

1. कर्तव्यनिष्ठ (dutiful)

रघुकुल रीति सदा चली आई,

प्राण जाए पर वचन न जाई।

युगों युगों तक कर्तव्य निष्ठता शब्द का जब जब जिक्र होगा प्रभु श्री राम का नाम सबसे पहले आयेगा। राम ने पिता के वचन का मान रखने के लिए अपने राज्य, राजधानी और सत्ता सुख तक को त्याग दिया। उन्होंने सहज भाव से 14 वर्ष का वनवास भी स्वीकार कर लिया यह उनकी कर्तव्य निष्ठता की सबसे बड़ी मिसाल है।

रामचरित मानस का एक-एक चरित्र कर्तव्य निष्ट है। माता सीता के हरण के समय पक्षीराज गरुड़ अपनी प्राण गंवाकर भी रावण को रोकने का प्रयास करते है। गरुड़ ही है जो माता सीता के हरण होने की सबसे पहले सूचना प्रभु श्री राम को देते है। कहा जाता है रामसेतु के निर्माण में गिलहरी जैसे छोटे जीव ने भी कर्तव्य निष्ट होकर अपना योगदान दिया। राम को गंगापार कराने वाले केंवट को भी भुलाया नही जा सकता जिन्होंने चुनौतीपूर्ण विशाल नदी से राम को पार पहुंचाया। वानर राज सुग्रीव से लेकर एक वनचर ने कर्तव्य परायण होकर श्री राम का साथ दिया तभी रामराज्य की स्थापना हो सकी।

आज जब वे अयोध्या में स्थापित हो रहे है हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम सदैव ही कर्तव्यनिष्ठ रहेंगे।

नेता जिन्हे हम पांच साल के लिए चुनते है वे कर्तव्य निभाएं। प्रशासक जिन्हे सेवा का दायित्व सौंपा गया है वे अपने कर्तव्यों का अनुपालन ईमानदारी से करे। टैक्सपेयर अपना टैक्स ईमानदारी से भरने का कर्तव्य निभाएं।

युवा कर्तव्य निष्ट होकर अपनी ऊर्जा राष्ट्र की प्रगति में लगाएं। क्योंकि जहां कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन होता है वही रामराज्य की स्थापना होती है।

शायद यही वजह है कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 51A भी हमे कर्तव्य निष्ट होने का आदेश देता है।

आइए इस पावन अवसर पर हम राष्ट्र की प्रगति के लिए कर्तव्य निष्ट होने का शपथ ले।

🙏जय सिया राम🙏

The post Ram Mandir Ayodhya विशेष लेख, राम के जीवन से मिलने वाली शिक्षा appeared first on NITIN BHARAT.

]]>
https://nitinbharat.com/ram-mandir-ayodhya-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%b7-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%96-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87/feed/ 0 735
अटल जी की जयंती पर स्पीच Speech on Atal Bihari Vajpayee https://nitinbharat.com/speech-on-atal-bihari-on-his-birth-anniversary/ https://nitinbharat.com/speech-on-atal-bihari-on-his-birth-anniversary/#respond Mon, 25 Dec 2023 05:50:51 +0000 https://nitinbharat.com/?p=730 अंधियारों में तूफानों की गति लेकर चलने वाले, श्रृजन और प्रलय से एक साथ खेलने वाले राष्ट्र के अनन्य पुजारी श्रद्धेय अटल (speech on atal bihari) जी...

The post अटल जी की जयंती पर स्पीच Speech on Atal Bihari Vajpayee appeared first on NITIN BHARAT.

]]>
अंधियारों में तूफानों की गति लेकर चलने वाले, श्रृजन और प्रलय से एक साथ खेलने वाले राष्ट्र के अनन्य पुजारी श्रद्धेय अटल (speech on atal bihari) जी को मेरा कोटिश: प्रणाम।

अटल जी हमारे अटल ही रहेंगे। वो भाषा का जादू, वो संयम का सागर, वो लेखन जिसने भरा गागर में सागर, वो कल थे हृदय में वो कल भी रहेंगे। अटल जी हमारे अटल ही रहेंगे।

पश्चिम से सुरज निकलते नही है। जो होते है हिमालय वो टलते नही है। भाषण और भाषा का अंदाज न्यारा, रहे जिंदगी भर चमकता सितारा, जो निश्छल गए है वो निश्छल रहेंगे। अटल जी (speech on atal bihari) हमारे अटल ही रहेंगे।

अटल जी जैसे महान व्यक्तित्व जाते नही है वो जीते है जी जाते है। वो जीते है हजारों करोड़ों भारतीयों के हृदय में। जब दिवाकर पूर्व में उगना और पश्चिम में अस्त होना छोड़ देगा। अटल जी है बसे हुए है। श्रद्धेय (speech on atal bihari) जी हमारे आदर्श है जिनपर अभिमान करते ये धरा थकती नही है।

होनहार, खुद्दार और वाकपटु जो जब बोलते थे तो लोग सर से पांव तक कान लगाकर सुनते थे।

कोई बाधा कोई अड़चन अटल जी से ये बासंती स्वर छीन नही पाए। ऐसे श्रद्धेय अटल जी को मेरी भावांजली पुष्पांजली श्रद्धांजली।

अटल जी के संकल्पों में समता, समरसता और अंत्योदय था। वे भारत मां के जयगीतों के सरजक थे। वो पोखरण का साहस थे वो कारगिल के नायक थे। वे कवि, वक्ता, आवश्यकता थे।

वे राष्ट्रध्वजा के वाहक थे। लोकनीति के आराधक थे। संविधान के साधक थे। अटल जी शांति के पुजारी थे परंतु क्रांति के अग्रदूत थे। वे अहिंसा के पुजारी थे परंतु स्वाधीनता एवं सम्मान की रक्षा के लिए किसी हथियार से लड़ने के हिमायती थे। speech on atal bihari

उनका व्यक्तित्व, उनकी जिंदादिली, उनके महान आदर्शों का प्रमाण था। वे धैर्य और साहस की अप्रतिम ज्योति थे जो युगों युगों तक भारत को प्रकाशित करते रहेंगे। ऐसे अमरहुत आत्मा को हमारा कोटि कोटि प्रणाम है। speech on atal bihari

चुनावों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका एवं सीमाएं

The post अटल जी की जयंती पर स्पीच Speech on Atal Bihari Vajpayee appeared first on NITIN BHARAT.

]]>
https://nitinbharat.com/speech-on-atal-bihari-on-his-birth-anniversary/feed/ 0 730
बेमौसम बरसात पर लाइन Best captions on farmer and rain https://nitinbharat.com/captions-for-untimely-rain-and-farmers-loss/ https://nitinbharat.com/captions-for-untimely-rain-and-farmers-loss/#respond Tue, 21 Mar 2023 16:09:09 +0000 https://nitinbharat.com/?p=600 भारत कृषि पर निर्भर देश है जहां बड़े पैमाने पर किसान रहते हैं किसानों के लिए बादल कभी-कभी सुख बनकर बरसते हैं तो कभी-कभी दुख का पहाड़...

The post बेमौसम बरसात पर लाइन Best captions on farmer and rain appeared first on NITIN BHARAT.

]]>
भारत कृषि पर निर्भर देश है जहां बड़े पैमाने पर किसान रहते हैं किसानों के लिए बादल कभी-कभी सुख बनकर बरसते हैं तो कभी-कभी दुख का पहाड़ बन कर भी टूट पड़ते हैं बे मौसम (caption for untimely rain) बरसात भारत के 60% कृषक परिवारों के लिए कहर बनकर टूटता है सोशल मीडिया पर कई लोग अपनी संवेदना लिखना चाहते हैं जिन्हें पर्याप्त शब्द नहीं मिलते। इस आर्टिकल में हम बे मौसम बरसात से जुड़े कई दमदार और दिल छू लेने वाले कैप्शंस के बारे में पढ़ेंगे जिसे आप अच्छी इमेज के साथ पोस्ट कर अच्छा खासा लाइक और इंगेजमेंट सोशल मीडिया पर प्राप्त कर सकते हैं।

Public Relation Officer PRO जॉब करियर कोर्स की पूरी जानकारी

फसल की बर्बादी पर लाइन

तुम्हारे वास्ते बारिश ख़ुशी की बात सही

हमारी छत के लिए इम्तिहान होता है.

 

बेमौसम बरसात शहरी लोगों के लिए awesome होता है

हम किसानों के लिए लिए दुख का मौसम होता है!!

 

छत टपक रही थी उस गरीब किसान की पर दुआ में अब भी बारिश ही मांग रहा था।

 

ना हारे तपती धूप से,

और ना ही हारे ठं‌डी रात से।

बस हारे तो मालिक तेरी इस,

बे मौसम बरसात से

 

हाल ये है कि –

शहर वालों का दिल पकौड़े खाने को, और

हम किसानों का ज़हर खाने को कर रहा है।

 

चैती के समय बाजे मेघ मल्हार री

इंदर के दूत किन्हे गज़ब प्रहार री

बरखा में भीगा ये कैसा मधुमास री,

अन्न उपजावे वाले लेत उसास री

 

बीज बेचने वाले ने बीज बेच दिया,खाद बेचने वाले ने खाद बेच दिया और कीटनाशक बेचने वाले ने कीटनाशक बेच दिया! लेकिन किसान क्या खाएं और क्या बेचे?

 

एक ईमानदार किसान को डरे सहमे हुए देखा है,

मेहनत करने के बावजूद भूख से लड़ते हुए देखा है,

 

बेमौसम की बारिश भी कहर से कम नहीं होती

किसानों के जीवन में जहर से कम नहीं होती

 

अमीरी खूब संवरती है मौसम की मिजाजी पर

गरीबी पल में मरती है कुदरत की नाराजी पर

 

शहरों के लिए कश्मीर और फसलों के लिए कफन होता है

 

सितम की मारी हुई वक्त की इन आँखों में,

नमी हो लाख मगर फिर भी मुस्कुराएंगे,

 

What is social media: परिभाषा, उपयोग और लोकप्रियता

बेमौसम बरसात पर कैप्शन

तो यह थी बे मौसम बरसात पर लिखी गई कुछ बेस्ट कैप्शन (caption for untimely rain) जिन्हें आप सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अच्छी खासी इंगेजमेंट ले सकते हैं। इन कैप्शन को लेखक द्वारा लिखा गया है जबकि कई कैप्शन अज्ञात लोगों द्वारा लिखें और कह गए हैं इसमें से कुछ कैप्शन बेहद ही नए हैं तो कुछ कैप्शन सदाबहार और बहुत पुराने यदि किसी कैप्शन से संबंधित लेखक का नाम आप में से किसी को ज्ञात हो तो कमेंट बॉक्स पर जरूर लिखें।

बे मौसम बरसात पर लाइन

इस आर्टिकल में बेमौसम बरसात (caption for untimely rain) को लेकर कई मजेदार तस्वीर जो समसामयिक हो का उपयोग करके पोस्ट को और अधिक मजेदार बनाया जा सकता है जिसमें कहीं की बर्फबारी कहीं की ओलावृष्टि कहीं की मूसलाधार बारिश कहीं का अंधड़ तूफान और बिजली गिरना शामिल किया जा सकता है इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Content Category:

best captions for untimely rain, rail captions, bemausam barsat captions, bemausam barsat line, bemausam barsat, fasal nuksan, ओलावृष्टि पर caption, best Social Media Captions, Mausam par line, kharab Mausam par line, line on bad weather, untimely rain captions bemausam बरसात, बेमौसम बारिश, खराब मौसम पर लाइन, लाइन खराब मौसम पर, मौसम पर लाइन, बेमौसम बारिश लाइन, kisan caption, captions on kisan, farmer line, line on farmer, best farmers captions.

[contact-form]

 

The post बेमौसम बरसात पर लाइन Best captions on farmer and rain appeared first on NITIN BHARAT.

]]>
https://nitinbharat.com/captions-for-untimely-rain-and-farmers-loss/feed/ 0 600